गंगा उत्सव-2025, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़ में छात्राओं ने जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख

EXCLUSIVE

संवाददाता : रामनरायन राय उर्फ बबलू राय
आजमगढ़ जनपद में 4 नवम्बर 2025 को जिला गंगा समिति, आजमगढ़ एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आजमगढ़ के प्रांगण में गंगा उत्सव-2025 का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की पहल पर हर वर्ष गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की वर्षगांठ पर राज्य के सभी 75 जनपदों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम में छात्राओं के बीच चित्रकला, भाषण एवं स्लोगन प्रतियोगिता हुईं, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान — संजना राजभर, द्वितीय — रिया विश्वकर्मा व अंशिका सिंह, तृतीय — अमिषा यादव।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अनुष्का निषाद, द्वितीय प्रगति चौहान, तृतीय श्रेया पाण्डेय।
स्लोगन प्रतियोगिता में अमृता कश्यप प्रथम, सिद्धि गुप्ता द्वितीय तथा आलिया रंजन तृतीय रहीं। विजेता छात्राओं को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एवं कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की पुस्तकें, ड्रॉइंग किट, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा ‘चाचा चौधरी’ कॉमिक्स एवं विशेष किट्स वितरित की गईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामाजिक वानिकी प्रभाग की प्रभागीय निदेशक सुश्री आकांक्षा जैन (भा.व.से.) रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में नदियों की स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपील की कि स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव जरूरी हैं।
विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूबी खातून ने छात्राओं में पर्यावरण जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शमा शेख ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपिका ने किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या श्रीमती रफअत परवीन, शिक्षिकाएं एवं एनसीसी-स्काउट गाइड की छात्राएं उपस्थित रहीं। समारोह का समापन प्रभागीय निदेशक, प्रधानाचार्या, उपप्रधानाचार्या तथा एनसीसी छात्राओं द्वारा पौधरोपण कर किया गया।
सामाजिक वानिकी प्रभाग एवं जिला गंगा समिति द्वारा जनपद के सभी 22 ब्लॉकों में मनरेगा के सहयोग से नदियों किनारे पौधरोपण सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रहीं हैं।