दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की ओनर ने शूट किया अपना पहला एल्बम

स्थानीय समाचार

संवाददाता : रामनरायन उर्फ बबलू राय
दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की ओनर, जो वर्ष 2024 की मिसेज़ इंडिया आइकॉन और मिसेज़ आज़मगढ़ आइकॉन रह चुकी हैं, उन्होंने अपना पहला एल्बम शूट किया है, जो डाला छठ को समर्पित है। इस एल्बम का गीत आज़मगढ़ के प्रसिद्ध गायक तुषार सिंह ने गाया है, जो स्वरंड बैंक के ओनर भी हैं। गीत के सुंदर बोल कुंज बिहारी द्वारा लिखे गए हैं। आज ही इस एल्बम का प्रमोशन वीडियो शूट किया गया है, जो जल्द ही दर्शकों के बीच रिलीज़ किया जाएगा। यह एल्बम नारी शक्ति और संस्कृति के गौरव को समर्पित है।