बबुरा गांव में कुश्ती दंगल का शुभारंभ, भाजपा नेता मनोज जायसवाल बने विशिष्ट अतिथि

Social

संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन 

मिर्जापुर, 14 अक्टूबर 2025: पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनोज जायसवाल मंगलवार शाम गैपुरा मंडल के बबुरा ग्राम पहुंचे। यहां ब्रह्म युवक विराट कुश्ती दंगल समिति द्वारा आयोजित वार्षिक कुश्ती दंगल का उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के हाथ मिलाकर शुभारंभ किया। पिछले कई वर्षों से यह दंगल ग्रामीण स्तर पर आयोजित होता आ रहा है, जिसमें आसपास के गांवों के साथ-साथ नामी-गिरामी पहलवान भाग लेते हैं। इस अवसर पर जायसवाल ने दर्शकों एवं पहलवारों को संबोधित करते हुए कहा कि कुश्ती मिर्जापुर का पारंपरिक खेल है और जनपद में विभिन्न स्थानों पर दंगलों का आयोजन होता रहता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलो इंडिया योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इसके तहत देशभर के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का कार्य किया जा रहा है। कुश्ती से न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। भारत के हर गांव में कुश्ती का अलग महत्व है। मौके पर समिति अध्यक्ष राधेकृष्ण दुबे, शिवचंद मिश्रा, प्रीतम केसरवानी, भरत सिंह, दीनानाथ सिंह, धीरेंद्र सिंह, नीलकांत पांडेय, राजेश पांडेय, मूलराम सिंह, अनिल तिवारी (रेफरी) एवं पृथ्वीराज सिंह (रेफरी) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। दंगल ने ग्रामीण उत्साह को नई ऊंचाई प्रदान की।