डी0एम0 की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के निर्धारण सम्बन्धी बैठक

बाराबंकी: आगामी वर्ष 2026 में संभावित स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक राज कुमार यादव, जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम रामनगर गुंजिता अग्रवाल, सभी उपजिलाधिकारीगण तथा जनपद की विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।बैठक में भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में मतदेय स्थलों के निर्धारण, पुनरीक्षण आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतदेय स्थल केवल शासकीय भवनों/संस्थानों में ही स्थापित किये जाए तथा मतदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी मतदेय स्थल की दूरी अधिकतम 16 किलोमीटर से अधिक न हो।उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है वहाँ व्यावहारिक एवं सरल पहुँच वाले स्थानों का चयन किया जाए ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सभी मतदेय स्थलों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएं।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2026 के अंतर्गत ई-बीएलओ लॉगिन शतप्रतिशत कराए जाने के निर्देश

बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2026 के संदर्भ में तैयार की जा रही निर्वाचन नामावलियों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने इस दौरान निर्देश दिए कि ई-बीएलओ पोर्टल पर सभी लॉगिन शत-प्रतिशत किए जाए। उन्होंने कहा कि डुप्लीकेट मतदाताओं की प्रविष्टियों का शत-प्रतिशत सत्यापन समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। बैठक सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर कार्यशाला आयोजित, मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित दी गई जानकारी




