रामनगर संघ में यूरिया के लिए किसान लगा रहे चक्कर, जिम्मेदार बेखबर

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी संवाददाता)

————————————-

 

 

साधन सहकारी संघ रामनगर/बुढ़वल में यूरिया लेने के लिए दूर दराज से आकर किसान चक्कर लगाते हैं और घंटों बैठकर थक हार कर मायूस होकर के वापस चले जाते हैं।

बताते चलें कि आज बरसते मौसम में दूर दराज से आए हुए किसान सहकारी संघ रामनगर बुढ़वल में यूरिया के लिए सैकड़ो किसान जमा हुए किंतु समिति में ताला बंद था।

हमारे संवाददाता ने जब जानकारी प्राप्त की तो उपस्थित किसानों ने बताया कि सुबह 9 बजे से ही हम सभी यहां पर भूखे प्यासे बैठे हैं। सचिव नदारद है और हम सभी को यूरिया नहीं मिल रही।

जब हमारे संवाददाता ने रामनगर एडीओ कोऑपरेटिव खुशबू राय से इस संबंध में जानकारी की तो उन्होंने कहा कि सहकारी संघ पर रोस्टर के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को यूरिया वितरित की जाएगी।

अब सवाल यह उठता है कि किसान को यूरिया की जरूरत आज है ऐसे में वह रोस्टर के सहारे एक सप्ताह तक बैठेगा तो उसकी धान की फसल प्रभावित होगी और उपज भी घटेगा। ऐसे में समय पर यदि किसान को यूरिया नहीं मिलेगी तो बाद में मिलने से क्या फायदा।

एडीओ कोऑपरेटिव खुशबू राय के बयानों पर का वर्षा जब कृषि सुखाने जैसी कहावत चरितार्थ हो रही है।

रामनगर संघ में तैनात सचिव अवधेश दीक्षित से जब यूरिया उपलब्धता के बारे में जानकारी की तो उन्होंने कहा वर्तमान में यूरिया संघ में उपलब्ध नहीं है। एक-दो दिन में आ जाएगी तब वितरित की जाएगी।