तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी, 5 यात्री गंभीर घायल, 30 से 35 लोग थे बस में सवार, पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

स्थानीय समाचार

राघवेंद्र मिश्रा/ बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी में कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में बेलहरा मार्ग पर परिवहन निगम की अनुबंधित बस मोहल्ला भटुवामऊ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस घटना में बस में सवार 26 यात्रियों में से एक शिक्षिका समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बाराबंकी से रामपुर मथुरा की ओर जा रही बस सुबह करीब आठ बजे हादसे का शिकार हुई। बस के पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

घायलों में राम सहारे मिश्र (45), प्रदीप मिश्र (30) निवासी रामनगरा पारा, सर्वेश कुमार (25) निवासी जानकी नगर, मोहम्मद आमिर (28) निवासी रट्टू कोड़ा, और प्रियंका मिश्र (32) निवासी शिवपुरी बाराबंकी शामिल हैं।

सभी को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से बस को सीधा किया गया। हादसे के समय बस में 26 यात्री सवार थे। राहत कार्य में ग्रामीणों ने मुख्य भूमिका निभाई।

आठ वर्ष पूर्व हुई बीएसएफ इंस्पेक्टर की हत्या में दोषी दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास, शादी वाले दिन दौड़ाकर मारी थी गोली