घर में घुसकर पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल

स्थानीय समाचार

संवाददाता मोनू भारती

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव में रविवार को अलसुबह एक पिता-पुत्र को ग्रामनिवासी विपक्षीयों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर का दिया। इस संबंध में पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जमुई गांव निवासी इन्द्रकुबेर यादव यादव ने बताया है कि दिनांक 24.10.2024 को सुबह 05 बजे विपक्षीगण रामअवतार यादव, प्रेमचन्द यादव व शीला पत्नी रामअवतार यादव निवासी जमुई ने घर में घुसकर लाठी डण्डे से प्रहार किया। जिसके फलस्वरूप उन्हें गंभीर चोटें आयी। इसके साथ ही पीड़ित के लड़के विकास यादव को भी बुरी तरह से मारा-पीटा गया। पीड़ित ने केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है।