पल्हनी आजमगढ़
संवाददाता : रिंकू सिंह 
आज दिनाँक 18-09-22 को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,आज़मगढ़ निर्देश पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु,प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई पल्हनी की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह के आवास पर हुई। बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली हेतु सरकार से अनुरोध किया गया कि हमारी भावनाओ को समझें और पुरानी पेंशन बहाल करे,ब्लॉक मंत्री संतोष राय ने बताया कि पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे की लाठी है सरकार इसे लागू करें, वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष श्री अवधराज सिंह ने बताया नई पेंशन स्कीम शिक्षकों के साथ छलावा है इसलिए पुरानी पेंशन सरकार तुरन्त लागू करें और NPS को वापस ले इसलिए अपनी लड़ाई को धार देने के लिए पल्हनी ब्लॉक सभी के शिक्षक दिनांक 20-09-2022 को BSA कार्यालय पर होने वाले धरने में बढ़-चढ़कर भाग लें। बैठक में मुख्य रूप से रविन्द्र नाथ यादव, यशवन्त सिंह पल्हनी देवेन्द्र सिंह, चन्द्र कुमार सिंह,श्रीकांत यादव,जितेन्द्र यादव, सुनीता सिंह, इन्द्राशन पाण्डेय, देवेन्द्र तिवारी,सुरेन्द्र यादव, तरुणेश सिंह, उपेन्द्र दत्त शुक्ला, प्रमोद भारती,अजीत यादव,आदि शिक्षक मौजूद थे।




