संवाददाता : जगदीश जोगसन
सीकर जिला अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा की पूर्व छात्रा रिया नेहरा का चयन राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयु वर्ग अंडर 14 में हुआ है।रिया नेहरा वर्तमान में सीकर जिले में अध्यनरत है एवं वहां उन्होंने 20 मीटर एवं 30 मीटर की दूरी में तीरंदाजी प्रतियोगिता में दोनों कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है,यह मुकाम मात्र दो महीने के कठिन परिश्रम से हासिल किया है।वाकई प्रतिभा को कोई छुपा नहीं सकता। रिया नेहरा लेफ़्टिस्ट है,परंतु उसके कोच की प्रेरणा में दाहिने हाथ से खेलना प्रारंभ किया था। सच्ची लगन एवं मेहनत से उसने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-14 तीरंदाजी प्रतियोगिता दोनों ही कैटेगरी में उसने सिल्वर मेडल हासिल किया है और इसके साथ ही उसका राज्य स्तर पर बीकानेर में खेलने के लिए चयन भी किया गया। उसने अपने पूर्व गुरुजनों,चंपालाल जीनगर प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा एवं मोटा राम पंवार का आभार व्यक्त किया है।रिया नेहरा ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और हमें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर पूरी निष्ठा के साथ कठिन परिश्रम करते रहना चाहिए,एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी। नेहरा ने इस सफलता में मोटिवेशन ओमप्रकाश बिश्नोई रामनिवास,ओमप्रकाश डारा, मोहनलाल शर्मा,राणा राम राजपुरोहित द्वारा भी मिला। रिया नेहरा वर्तमान में राजस्थान के सीकर जिले में अध्ययनरत है एवं वहीं तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। ज्ञात रहे रिया नेहरा के पिताजी अशोक कुमार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नयापुरा धारणा में शिक्षक एवं उनकी माता स्नेहलता देवी गृहिणी हैं।
