राशिफल: 22 अगस्त, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज परिवार में सुख-शान्ति और स्थिरता रहेगी। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं। किसी मित्र के माध्यम से आपको व्यापार के आइडियाज़ मिल सकते हैं। वकालत से जुड़े पेशे में विजय मिलेगी।

वृष

आज जॉब में सहकर्मी आपका अनादर करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें। पैरों में चोट या दर्द की शिकायत हो सकती है। व्यवहार में संयम और सावधानी रखें।

मिथुन

आल आपकी इच्छाशक्ति और आत्मबल में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। जमीन से जुड़े कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में स्वादिष्ट भोजन बन सकता है।

कर्क

आज कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। परिवार के लोगों से आपको सराहना मिलेगी। घर में मांगलिक उत्सव को लेकर ख़रीदारी कर सकते हैं। शरीर में गर्मी के कारण फोड़े-फुंसी और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।

सिंह

आज  मित्रों के माध्यम से अच्छे सन्देश प्राप्त हो सकते हैं। आईटी और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना बनायेंगे। लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे।

कन्या

आज किसी से धन उधार न लें। जॉब में काम की अधिकता रहेगी। अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। पिता का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में आपका मन नहीं लगेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं।

तुला

आज कानूनी विवादों से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। नए प्रेम संबंधों को लेकर उत्साहित रहेंगे। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से आपका परिचय हो सकता है। गुरुतुल्य व्यक्ति से आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृश्चिक

आज अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। क्रोधी स्वभाव के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। ईर्ष्यावश किसी की भी आलोचना न करें। आज किसी को धन उधार न दें। उधार दिया हुआ धन फंसने की सम्भावना है।

धनु

आज जॉब में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपके मन में नए व्यवसाय को लेकर रचनात्मक विचार आयेंगे। कोई बड़ा व्यापारिक अनुबन्ध होने की संभावना बन रही है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े करियर में उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

मकर

आज लोगों को खुश करने के प्रयास में अपनी खुशियों को दांव पर न लगायें। परिवार के लोगों से नाराज हो सकते हैं। विदेशों से मित्रों के सन्देश मिलेंगे। सिर में भारीपन महसूस हो तो चिकित्सक से परामर्श लेने में संकोच न करें।

कुंभ

आज विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन में नई योजनायें जन्म लेंगी। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। पैतृक सम्पदा से जुड़े विवादों का आपके पक्ष में निपटारा हो सकता है।

मीन

आज आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। नए प्रोजेक्ट्स पर आप काम शुरू न करें। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए। उच्च अधिकारी आपको काफी सम्मान देंगे। भूमि और सम्पत्ति में आप निवेश कर सकते हैं।