FIFA Women’s World Cup : स्पेन ने जीता महिला फीफा विश्व कप का खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराया

Breaking SPORTS

सिडनी ओल्गा कार्मोना के शुरूआती हाफ में किए गए गोल की मदद से स्पेन ने रविवार को महिला फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराकर पहली बार यह खिताब जीता। दोनों टीमें पहली बार महिला विश्व कप का फाइनल खेल रही थी। इस जीत ने ला रोजा (स्पेन की महिला फुटबॉल टीम) को उनकी पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी दिलाई। टीम ने इसके साथ ही पिछले साल यूरोपीय चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड से मिली शिकस्त का बदला भी चुकता कर लिया।

द लायनेसेस (इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम) फाइनल में मैच से पहले तक अजेय रही थी। टीम का लक्ष्य 1966 के बाद पहली बार इंग्लैंड को विश्व कप दिलाना था। इंग्लैंड की गोलकीपर मैरी अर्प्स ने 70वें में जेनी हर्मोसो की पेनल्टी किक को शानदार तरीके से बचाया। स्पेन की महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले को जीतकर रिकॉर्ड बना दिया है। स्पेन की पुरुष टीम ने साल 2010 में अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप जीता था। वहीं 13 साल बाद उनकी महिला टीम ने भी इस वर्ल्ड कप को जीत लिया है। स्पेन की टीम जर्मनी के बाद दोनों महिला और पुरुष फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है।

राशिफल: 21 अगस्त, 2023