मेष
आज आपकी छवि में काफी सुधार आएगा। नए विचारों को अपनाने में आप संकोच नहीं करेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। संतान की शिक्षा पर आप काफी ध्यान देंगे।
वृष
आज का दिन धन और करियर के मामले में बहुत शुभ रहने वाला है। नई योजनाओं में आप काम कर सकते हैं। किसी पुराने मामले का निपटारा हो सकता है। आप में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। वित्तीय योजनाओं को आप समय देंगे।
मिथुन
आज अधूरे कार्य को समय पर पूरा करें। परिस्थितियों का समझदारी से मुकाबला करेंगे। लेन-देन के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। पार्टनरशिप को आप काफी समय देंगे। आर्थिक मामलों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है।
कर्क
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आलस्य और प्रमाद में समय बर्बाद न करें। लोग आपकी भावनाओं का निरादर कर सकते हैं। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अपनी कमियों पर गौर करना चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की कुछ चिंता रहेगी।
सिंह
आज विदेशों में व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में काफी आदर मिलेगा।
कन्या
आज आय के विकल्प बढ़ सकते हैं। दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रखें। मीडिया से जुड़े लोग बड़ी बहादुरी के साथ अपना काम करेंगे। स्वास्थ्य समस्या में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धा के माहौल में आप प्रतिद्वन्द्वियों पर भारी पड़ेंगे।
तुला
आज सोच-विचार के ही कोई बड़ा निर्णय लें वरना आपको उसके लिए काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। बातचीत करते हुए शब्द चयन सही तरह से करें।
वृश्चिक
आज जल्दबाजी के कार्यों के कारण आपको परेशानी होगी। आपको यात्राओं से लाभ होगा। रक्तचाप और शुगर के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दोपहर के बाद आपका मन कुछ अप्रसन्न हो सकता है।
धनु
आज उच्चाधिकारियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। कारोबार में सुधार कर सकते हैं। अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रयोग करेंगे। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। अन्य लोगों की तुलना में आपको जल्दी लाभ होगा।
मकर
आज स्वभाव में चिड़चिड़ेपन के कारण आपसे परिजन नाराज हो सकते हैं। पैतृक कार्यों को लेकर आप काफी जागरूक रहेंगे। घर में सुख शांति का वातावरण रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है।
कुंभ
आज करियर की नई शुरुआत करना चाह रहे हैं तो सफलता मिलेगी। अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी आस्था बढ़ेगी। बॉस के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
मीन
आज आपका धन फंस सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आक्रामक व्यवहार के कारण चिंता हो सकती है। सहकर्मियों का आपके प्रति व्यवहार खराब हो सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर विचलित न हों।