नशा मुक्ति के लिए साप्ताहिक अभियान चलाएगी भारत विकास परिषद :- सुभाष यादव

स्थानीय समाचार

गाजीपुर

संवाददाता : पुनित कुमार त्रिपाठी 

नशा मुक्ति के लिए साप्ताहिक अभियान चलाएगी भारत विकास परिषद :- सुभाष यादव

टीम का हुआ गठन , भट्टा औद्योगिक क्षेत्र, श्रमसेवको , को करेगे जागरूक

गाजीपुर।नन्दगंज भारत विकास परिषद , मौनी बाबा , नन्दगंज गाजीपुर के द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्त समाज हो इसके लिए *तम्बाकू छोड़ो जिंदगी चुनो* अभियान को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष यादव ने की कार्यक्रम के सयोंजक नाश मुक्ति प्रकल्प के प्रमुख सुमिरन यादव व सह प्रमुख रोशन सिंह थे सुभाष यादव ने बताया कि यह अभियान साप्ताहिक चलेगा गांव गांव व नन्दगंज , चोचकपुर , माझा , करण्डा ,पहाड़पुर , देवकली , आदि बाजार के औधोगिक क्षेत्र में बसने वाले मजदूरों को जागरूक करेगे *तम्बाकू छोड़ो जिंदगी चुनो* का नारा देकर समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प भी दिलाया जाएगा इस अभियान को समाज के दर्जनों संस्था को साथ जोड़कर सफल बनाया जाएगा भारत विकास परिषद् नशा मुक्ति प्रकल्प के प्रमुख सुमिरन यादव ने तम्बाकू से होने वाले खतरे और उसके प्रभावों को लेकर बताया WHO द्वारा वर्ष 1987 से हर साल 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है. पान, गुटखा, सिगरेट, दोहरा, खैनी, सुर्ती एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद सेहत के लिए अत्यंत हानिकारक हैं, इनसे कैंसर के साथ ही हर्दय, फेफड़ा, गुर्दा एवं शरीर के अन्य भागों को भी नुकसान होता है.
कोरोना संक्रमण के दौर में तो ये ख़तरा और बढ़ गया है l धूम्रपान करने से फेफड़े़ कमजोर हो जाते हैँ जिससे कोरोना के बाद से इसकी संभावना और बढ़ गई है l इसके अलावा पान मसाला, गुटखा खाकर लोग जगह -जगह थूकते हैँ जिससे संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है l
तम्बाकू उत्पादकों का प्रयोग मुख एवं गले के कैंसर का प्रमुख कारण है जिससे हर साल करीब 4 लाख लोग अपनी जान गँवा देते हैँ l उंन्हो ने ये भी बताया कि GATS(ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे )2016-17 के अनुसार भारत में करीब 34.6% व्यस्क लोग तम्बाकू का सेवन करते हैँ l सिगरेट,बीड़ी का उपयोग करने वालों की संख्या 1998 में 7.9 करोड़ से बढ़कर 2015 में 11 करोड़ हो गयी अतः ये अत्यंत अवश्यक है कि लोग जल्द से जल्द इस लत से छुटकारा पा लें. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भारत विकास परिषद , नशा मुक्ति प्रकल्प के सह- प्रमुख रोशन सिंह ने
तम्बाकू छोड़ने के उपाय भी बताए –
1. मज़बूत इच्छा शक्ति रखें
2.अचानक बंद करने के बजाय धीरे –
धीरे तम्बाकू की मात्रा कम करें
3.तलब लगने पर लौंग, इलाइची, सौंफ का प्रयोग करें.
4. तम्बाकू का सेवन करने वालों से दूरी बना के रखें।

उन्हीने इस कर्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत और धन्यवाद भी किया उंन्होने कहाँ की परिषद के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने एक अलख जगाने का कार्य किया परिषद जे जुड़ना और सेवा भाव का कार्य करना ये हम सबके जीवन को धन्य बनाता है वही महापुरषों की जयंती व बलिदान प्रकल्प के सह – प्रमुख धर्मदेव कुमार ने सबको बताया कि आज भारत विकास परिषद की 90 से ज्यादा सदस्य बनाकर अध्यक्ष सुजीत कुमार ने एक सन्देश दिया है कि गांव और छोटे बाजार में भी सेवा करने को लेकर लोग अग्रणी भूमिका समाज मे निभा रहे है