राशिफल: 08 मई, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज धन के निवेश को लेकर सावधान रहें। मन में असंतोष का भाव रहेगा। गलत और अनैतिक कार्यों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। बड़ों की राय लेना न भूलें। सर्दी-खांसी से आपको परेशानी हो सकती है।

वृष

आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जिसका आप काफी इंतजार कर रहे थे। संतान से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।  आप अपने मित्रों की काफी सहायता करेंगे।

मिथुन

आज आप चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। अधूरे पड़े कार्य आप शुरू कर सकते हैं। जॉब में आपका कद बढ़ेगा। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है। दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क

आज आपके भीतर स्नेह और वात्सल्य की भावना रहेगी। किसी अजनबी से ज्यादा संपर्क न बढ़ाएं। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पुराने लोन को चुकाने की कोशिश करेंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह

आज राजनीति से जुड़े लोगों को आलोचना झेलनी पड़ेगी। घर के सदस्यों को महत्व दें। रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। वाणी में संयम रखें। दिन विशेष उन्नतिकारक रहेगा।

कन्या

आज बिजनेस में गति आ सकती है। मंहगे समान की खरीदारी कर सकते हैं। पिछले अनुभवों का लाभ प्राप्त होगा। अधिकारी आपके कार्यों से खुश रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला

आज आपको यात्रा कम से कम करनी चाहिए। आपको कारोबार में अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। जीवन की सच्चाइयों का सामना करना पड़ेगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक

आज लोगों पर आपका प्रभाव काफी अच्छा पड़ेगा। अपनी तीव्र बौद्धिक क्षमता का कुशल उपयोग कर पाएंगे। आप खूब प्रयास करेंगे जिससे आपकी आय बढ़े। प्रियजनों के व्यवहार को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।

धनु

आज ऑफिस में कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। आपको तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। मेडिकल सेवा से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास करें।

मकर

आज नए कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। दिन अच्छा रहना वाला है। प्रबंधन क्षमता का कुशल प्रयोग कर पाएंगे। आप दूसरों की मदद करेंगे। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बनाएंगे। उच्च अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

कुंभ

आज आप फोकस होकर अपने कार्यों में लगे रहें। शारीरिक श्रम ज्यादा करना पड़ेगा। गंभीरता से परिस्थितियों का अवलोकन करें।  आप अपनी छवि को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। रिश्तेदारों से उधार धन लेना पड़ सकता है।

मीन

आज व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। पुराने जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण करें इससे आपको लाभ होगा। महान और दार्शनिक लोगों के विचारों से आप प्रभावित रहेंगे। लोन को चुकाने में आसानी होगी।