पान की गुमटी पर चोरों ने किया हाथ साफ

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला/ रामनगर बाराबंकी:  रामनगर थाना क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ चोरियों से जनमानस में भय ब्याप्त है। लेकिन स्थानीय पुलिस इन चोरों पर शिकंजा कसने में नाकाम दिखाई दे रही है।मंगलवार की रात चोरों ने महादेवा में रखी एक पान की गुमटी को निशाना बनाया है। हा ये बात और है कि चंद कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी होते हुए भी पुलिस को चोरी की भनक नही लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महादेवा के बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सामने रखी पान मसाला की गुमटी से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर बारह सौ की नगदी, दो हजार का सामान व एक बैटरी उठा ले गए। सुबह हुई तो दुकानदार प्रदीप कुमार पुत्र भगवती प्रशाद निवासी पिपरी महार ने देखा कि दुकान का ताला टूटा पड़ा है और सामान सब गायब है। इसके बाद पीड़ित ने महादेवा चौकी पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। चौकी इंचार्ज से इस संबंध में जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रहा हूं। जांच के उपरांत करवाई की जाएगी।