आज़द शाह जमानिया गाज़ीपुर
जमानिया ( गाजीपुर ) ख़बर गाजीपुर के जमानिया से है जहा कोतवाली क्षेत्र के चक्कबाँध गांव के सड़क पटरी किनारे खून से लथपथ अधेड़ को अस्पताल पहुँचा कर युवक ने पेश की मानवता की मिसाल, प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्काबांध गांव के सड़क पटरी के किनारे खून से लथपथ घायल अवस्था में पड़े झारखंड निवासी नंदलाल को चक्कबाँध गांव निवासी गोविंद चौधरी ने मंगलवार की सुबह 9 बजे के आस पास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया में भर्ती करा कर । की मानवता की मिशाल पेश । जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया गया। वहीं युवक के इस नेक कार्य को सुन कर हर कोई उसकी सराहना कर रहें हैं। जहां गोविंद चौधरी ने बताया कि घर से सड़क की ओर जा रहा था। तो देखा कि खेत किनारे एक अधेड़ घायलावस्था में कराह रहा है। जिसके पास जाकर देखा तो अधेड़ का सिर फटा हुआ था और खून से लथपथ था। अधेड़ ने अपना नाम नंदलाल निवासी झारखंड बताया। बताया की मैं यहां कैसे आया कुछ पता नहीं है। वहीं युवक ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस फोन कर घायल अधेड़ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमनिया पहुंचाया। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रवि रंजन ने कोतवाली में घटना की जानकारी दी और घायल अधेड़ का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया।




