कड़ाके की ठंड में दिव्यांगों को राहत: एसडीएम अभिषेक गोस्वामी ने 23 दिव्यांगजनों को बांटे कंबल

Social

संवाददाता : वसीम खान
मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे दिव्यांगजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से दिव्यांग कल्याण सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में तहसील मोहम्मदाबाद गोहना परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 24 दिसंबर 2025 को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अभिषेक गोस्वामी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अभिषेक गोस्वामी द्वारा तहसील परिसर में उपस्थित 23 दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए। ठंड के इस कठिन समय में कंबल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर राहत और खुशी दिखाई दी। इस अवसर पर एसडीएम अभिषेक गोस्वामी ने कहा कि शासन एवं प्रशासन का प्रयास है कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचे, विशेषकर दिव्यांगजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। दिव्यांग कल्याण सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा लगातार दिव्यांगजनों के हित में सेवा कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए तहसील प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की ओर से कड़ाके की ठंड में कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता की मिसाल बताया।