गाजीपुर;
संवाददाता: पुनित कुमार त्रिपाठी
प्रधानमंत्री आवास योजना में देवकली ब्लाक के प्रधान व सचिव कर रहे खुलेआम वसूली।
गाजीपुर: डीएम महोदया प्रधानमंत्री के नाम से संचालित योजनाओं को भी नहीं बख्शा जनपद के प्रधान ने।
जहां एक तरफ प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री के नाम से संचालित होने वाली केंद्र सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना है। इसके बावजूद जिला प्रशासन प्रधानों को इस तरह की योजनाओं में भी वसूली करने से नहीं रोक पा रहा है। जबकि एक बड़ी मॉनिटरिंग बॉडी हर ब्लॉक में तैनात है, इसके बावजूद भी इस तरह की अनियमितता इन महत्वपूर्ण योजनाओं में देखने को मिलती है।
कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। गाजीपुर के देवकली ब्लाक के कुर्बान सराय ग्राम सभा में जहां तकरीबन प्रत्येक प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी से उसकी प्रथम किस्त में ही 10 हजार रुपयों की वसूली प्रधान प्रतिनिधी सत्यप्रकाश के द्वारा की जाती है व दूसरे किस्तों में अग्रिम डिमांड रखी जाती है। यह भ्रष्टाचार यही नहीं रुकता जब लाभार्थी के मकान का न्यू भर जाता है तो दुसरे किस्त के नाम पर एक फोटो खींच कर फिर लाभार्थी से 500रुपए लिए जाते है जब लाभार्थी परेशान हो कर प्रधान से पूछता है की यह पैसा किस लिए तो प्रधान कहता है की ब्लाक के अधिकारियों को देना है
सचिव लव सिंह से बात हुई तो लव सिंह ने बताया कि ए सब बेबुनियाद है ऐसा कुछ नही है। मैं कल जा कर देखता हू। लेकिन बात यह है की क्या उन गरीब परिवार से जो पैसा प्रधान ने धोखे से लिए है उनको मिलेगा। आखिर ऐसे प्रधानो और सचिवों के उपर कब होगी कारवाही




