खटीमा के निजी होटल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईस्टर महोत्सव, मसीह शांति सेना ने दिया एकता का संदेश।

Breaking

उत्तराखंड:

संवाददाता – ईश्वर सिंह

ऊधम सिंह नगर के खटीमा में एक निजी होटल के प्रांगण में ईस्टर के पावन अवसर पर एक भव्य ‘ईस्टर महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 700 के लगभग श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जो प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान के संदेश और उनके वचनों को सुनने के लिए एकत्रित हुए थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
महोत्सव की शुरुआत प्रार्थना और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। स्थानीय कलाकारों और युवाओं ने गीतों और नृत्य के माध्यम से यीशु मसीह के जीवन और उनके बलिदान की महिमा का गुणगान किया। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में हरिद्वार से पधारे परमेश्वर दास मांगे सिंह ने शिरकत की। उन्होंने परमेश्वर के वचनों को साझा करते हुए बताया कि ईस्टर का पर्व हमें क्षमा, शांति और प्रेम का मार्ग दिखाता है। उन्होंने प्रभु यीशु के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सेवा भाव बनाए रखने पर जोर दिया। इस आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित प्रभु में आस्था रखने वाले सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग रहा। मसीह शांति सेना की ओर से शुभकामनाएं, इस अवसर पर ‘मसीह शांति सेना’ के रमेश कुमार मैक्स ने सभी को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईस्टर का यह दिन अंधकार पर प्रकाश और मृत्यु पर जीवन की विजय का प्रतीक है, जो हमें भाईचारे के साथ रहने की सीख देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए सामूहिक भोज और शांति प्रार्थना का आयोजन किया गया।