गाजीपुर
NK9 पुनित कुमार त्रिपाठी
वीरेंद्र सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा व तेरहवीं में उमड़ा जनसैलाब
गाजीपुर।करंडा क्षेत्र के ग्राम सभा सिकंदरपुर अंतर्गत दामोदरपुर गांव निवासी स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा एवं तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजवादी पार्टी के नेताओं और क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
बताया गया कि स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह यादव एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता, गरीबों के सहयोगी, समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य तथा सपा शिक्षक सभा व वित्तविहीन शिक्षक सभा के सक्रिय पदाधिकारी थे। वे श्री बद्रीनाथ इंटर कॉलेज, नटवा बाबा मेदनीपुर के प्रबंधक भी रहे।
श्रद्धांजलि सभा में लाल बिहारी यादव (नेता प्रतिपक्ष, विधान परिषद), जय किशन साहू (विधायक, सदर विधानसभा), राधेश्याम सिंह यादव (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) सहित राहुल यादव, बिरजू यादव व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह यादव के सामाजिक योगदान, शिक्षा क्षेत्र में उनके कार्य और जनसेवा को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।




