संवाद दाता:-नियाज खान 
वाराणसी। दिनांक 26/01/2026 डर्बी शायर क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद उर्फ जादूगर के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के 77 वीं वर्ष गांठ पर दालमंडी स्थित कटरा अच्चछू बेग में ध्वजारोहण समारोह का कार्यक्रम हुआ। दाल मंडी के अंदर 35 साल से लगातार गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम सुबह 10 बजे हुआ।
जिस मे मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक थाना चौक, दिलीप कुमार मिश्रा जी ने डोर खींचकर झंडा फहराया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष अंबेडकर जी की स्मृति चिन्ह देकर तिरंगा पटका, और मेडल पहनकर सम्मानित किया। दाल मंडी चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह चौहान, कमल गुप्ता जी, मुर्तुजा सम्शी साहब, मिर्जा सैफ बेग और मोहम्मद यासीन, प्रमोद वर्मा, कमर हुसैन, साबिर इलाही, सुजीत पाठक, नंदू यादव, मिर्जा हारून, सरवर नूर, जावेद भाई, साजू भाई, जीशान हैदर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।




