चचेरे ससुर ने बहू के साथ की अश्लील हरकत, केस दर्ज

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहित महिला के साथ उसके चचेरे ससुर ने की शर्मनाक हरकत। सुबह करीब 8:00 बजे जब महिला अपने घर के पास झाड़ू लगाकर कूड़ा डाल रही थी, तभी चचेरे ससुर कमलेश कुमार ने उसके साथ अभद्रता की। महिला ने बताया कि उसके चचेरे ससुर ने केवल उसके शरीर के संवेदनशील अंगों को छुआ बल्कि अंगूठे पर भी हमला किया और गंदी-गंदी हरकतें करने लगा। इस घटना के बाद महिला के पति ने रामनगर थाने में जाकर थाना प्रभारी को लिखित तहरीर दी और न्याय की गुहार लगाई।

आरोपी ससुर गिरफ्तार

थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और चचेरे ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है। पीड़िता महिला ने मीडिया से अपील की है कि उसे न्याय दिलाने में मदद की जाए। उसने कहा, “20 दिसंबर को हमने रामनगर पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। विपक्षी खुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।”

 

आठ वर्ष पूर्व हुई बीएसएफ इंस्पेक्टर की हत्या में दोषी दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास, शादी वाले दिन दौड़ाकर मारी थी गोली