Breaking news Azamgarhआजमगढ़। ट्रैफिक जाम और यात्रियों से विवाद की शिकायतों पर आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना परमिट अवैध रूप से सवारी ढोने और ब्रिज के नीचे अवैध वाहन स्टैंड चलाने वाले 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने 21 चारपहिया वाहन भी सीज किए हैं।  

Agriculture Breaking

*संवाददाता राम आशीष सिंह राठौड़, आजमगढ़ में अवैध वाहन स्टैंड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 21 चारपहिया वाहन सीज, 20 चालक हिरासत में

 

*एंकर:*

आजमगढ़। ट्रैफिक जाम और यात्रियों से विवाद की शिकायतों पर आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना परमिट अवैध रूप से सवारी ढोने और ब्रिज के नीचे अवैध वाहन स्टैंड चलाने वाले 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने 21 चारपहिया वाहन भी सीज किए हैं।

 

*विवरण:*

भवरनाथ चौराहा और सेहदा अंडरपास पर लंबे समय से अवैध टैक्सी स्टैंड चल रहे थे। यहां चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर रोज गाली-गलौज, मारपीट और यात्रियों से वाद-विवाद की शिकायतें मिल रही थीं। इससे शांति और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।

 

*पुलिस की कार्रवाई:*

वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं थाना कंधरापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया।

 

*कार्रवाई का ब्यौरा:*

1. *गिरफ्तार:* 20 व्यक्ति – दुर्गेश राय, प्रिंस यादव उर्फ बृजेश यादव, मोहम्मद साहिद, अभिषेक सिंह तोमर, विवेक सिंह, दुर्गा राय, शिवकुमार यादव, संतोष चौरसिया, दिनेश गौड़, आनन्द यादव, मोहम्मद इमरान, कमलेश यादव, ईसा हाशमी, हिमांचल सिंह, शफीक अंसारी, शशिकान्त, विमलेश सिंह, कपिल पासवान, शिवम यादव तथा तेजबहादुर यादव।

2. *सीज:* 21 चारपहिया वाहन – धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत।

3. *चालान:* धारा 170/126/135 बीएनएसएस में 20 लोगों का चालान।

:*

जनपद पुलिस ने साफ किया है कि बिना वैध परमिट एवं आवश्यक अभिलेखों के यात्री वाहन संचालन करना तथा सार्वजनिक स्थलों पर अनधिकृत वाहन स्टैंड संचालित करना दण्डनीय है। भविष्य में भी ऐसे अवैध कार्यों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।