संवाददाता राम आशीष सिंह राठौड़*

स्थान: ग्राम सियरहा, पोस्ट पटवध
*एंकर*
*बड़ी खबर:* उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से गर्व करने वाली खबर। एक ही परिवार के दो सगे भाइयों ने *NEET 2026* में शानदार सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने गांव बल्कि *पूरे जिले और देश का नाम रोशन* कर दिया है। गांव में खुशी की लहर है।

*संगालन*
*आजमगढ़।* *ग्राम सियरहा, पोस्ट पटवध, जिला आजमगढ़* के *यादव परिवार* ने इतिहास रच दिया है1. *कृष्णा यादव S/O संतोष यादव* – 720 में से *690 अंक* लाकर *All India Rank 131* प्राप्त की।
2. *आयुष कुमार यादव S/O वीरेंद्र कुमार यादव* – 720 में से *673 अंक* लाकर *All India Rank 429* प्राप्त की।
*एक ही परिवार के दो भाइयों का एक साथ NEET में टॉप रैंक लाना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।*
*
परिणाम आने के बाद *26 जुलाई 2026* को गांव में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। ढोल-नगाड़े और मिठाई से दोनों होनहारों का स्वागत किया गयाइस अवसर पर क्षेत्र के कई शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे:
1. *अध्यक्षता:* श्री उदयराज यादव – शिक्षक, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित
2. *मुख्य अतिथि:* श्री लालजी यादव – प्रबंधक, *श्री दुर्गा नर्सिंग कॉलेज सेहदा, आजमगढ़*
3. *विशेष अतिथि:* श्री जेपी यादव – अध्यापक
4. श्री केदारनाथ यादव – पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष, आजमगढ़
5. श्री सुरेंद्र नाथ यादव – शिक्षक
6. श्री रामनवमी यादव – शिक्षक
7. श्री रामधारी यादव – शिक्षक
8. श्री चंदन मौर्य – समाजसेवी
9. श्री मूरत पहलवान – हरखपुर
10. श्री दुर्गेश यादव – छात्र सभा, समाजवादी अध्यक्ष
11. श्री शिव शंकर यादव – ग्राम प्रधान
12. श्री रामप्रसाद यादव – शिक्षक
13. शिक्षक संत राज यादव
14. श्री डुबरी यादव – समाजसेवकपरिवार के बुजुर्ग *श्री हरिशंकर यादव* ने बताया कि _”आगे हमारी दो पोतियां भी NEET की तैयारी कर रही हैं। अगले बार वह भी आ जाएंगी।”_
श्री जेपी यादव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहा कि _”बच्चे जहां भी रहें समाज की सेवा करते रहें।”_
कार्यक्रम में *श्री हरिशंकर यादव* ने दोनों बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि *”इन दोनों ने मेहनत से पूरे देश का नाम रोशन किया, गांव का नाम रोशन किया और आजमगढ़ जिले का नाम रोशन किया।”*
क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा *”कृष्णा और आयुष आने वाले समय में देश की सेवा कर गांव का नाम और ऊंचा करेंगे।”*
*एंकर समापन*
आजमगढ़ के इन दो लालों ने साबित कर दिया कि *मेहनत और लगन से गांव से निकला छात्र भी देश में नाम कमा सकता है।*
*बच्चों के उज्जवल भविष्य की ढेरों कामनाएं।* इनकी सफलता से पढ़ने वाले हर छात्र का हौसला बुलंद हुआ है।
*आजमगढ़ जिले को इन सपूतों पर नाज है




