तहसीलदार के स्थानांतरण के मांग को लेकर तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन सौपा ज्ञापन
जखनिया गाजीपुर
तहसील जखनिया परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की अधिवक्ताओं का आरोप है की तहसील में लंबित फाइल अग्रसारित करने में विलंब किया जा रहा है जिससे बात कार्यों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अधिवक्ताओं का आरोप है कि वकीलों द्वारा फाइल के जिक्र करने पर तहसीलदार को नागवार लगा और वकील समुदाय को अनाप-शनाप बोलने का काम करते हैं जिससे अधिवक्ता समुदाय में काफी रोष व्याप्त है इसके विरोध में अधिवक्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की गई नायब तहसीलदार जखनिया को ज्ञापन देने का कार्य किया गया अपनी मांग को उप जिलाधिकारी जखनिया को टेलीफोन से अवगत कराया और अवगत कराया की अधिवक्ताओं कुछ सम्मान वह रक्षा सुनिश्चित करने के लिए मांग की गई इधर तहसीलदार जखनिया से टेलीफोन से वार्ता करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मेरे कोर्ट में किसी भी प्रकार की कोई फाइल लंबित नहीं पड़ी हुई है तथा ना मेरे द्वारा अधिवक्ताओं को अपशब्द का प्रयोग किया गया है दो पक्षी अधिवक्ता आपस में उलझे थे उसकी जिम्मेदारी मेरी नहीं है मेरे द्वारा किसी अधिवक्ता को अपशब्द नहीं कहा गया है उधर अधिवक्ताओं द्वारा चेतावनी दी गई की समय रहते मांगों को नहीं मानी गई तो समस्त अधिवक्ता आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे इस दौरान बड़ी संख्या में तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की मौजूदगी मौजूद रही




