सड़क निर्माण में घोटाला: राज्यमंत्री ने किया था लोकार्पण, एक महीने के अंदर ही उखड़ने लगी आर.सी.सी. सड़क

स्थानीय समाचार

राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने 18 मार्च को किया था लोकार्पण

लोकार्पण के एक महीने के अंदर ही आरसीसी मार्ग पर होने लगे गड्ढे

राघवेंद्र मिश्रा
दरियाबाद बाराबंकी
विकासखंड दरियाबाद अंतर्गत अलियाबाद से नियामतगंज मार्ग पर 27.56 लाख की लागत से बनी आरसीसी सड़क निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई। राज्यमंत्री सतीश शर्मा द्वारा सड़क के लोकार्पण किए हुए एक महीने भी नही बीता और आरसीसी सड़क क्षतिग्रस्त होनी शुरू गई है। बता दें कि विकासखंड दरियाबाद के अलियाबाद नियामतगंज मार्ग पर 27.56 लाख की लागत से 500 मीटर सड़क का निर्माण सात मार्च को पूरा हुआ था। जिसका लोकार्पण यूपी सरकार में राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने 18 मार्च को किया था।

लोकार्पण करते राज्यमंत्री सतीश शर्मा
लोकार्पण करते राज्यमंत्री सतीश शर्मा

लोकार्पण में दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख आकाश पाण्डेय भी मौजूद थे। लोकार्पण के एक हफ्ते के अंदर ही आरसीसी रोड का मसाला उखड़ने लगा और कई जगह बारीक गिट्टी निकल गई। आलम यह है कि आरसीसी मार्ग का लोकार्पण हुए अभी एक माह भी नही बीते और 500 मीटर की सड़क पर दो तीन जगह गड्ढे बनना शुरू हो गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आधे बाजार में करीब 4 साल पहले बनी 500 मीटर की आरसीसी सड़क अभी भी दुरुस्त है लेकिन रामलीला मैदान से अलियाबाद तिराहा मोड़ तक बनी 27.56 लाख की लागत से बनी 500 मीटर की सड़क एक महीने के अंदर ही बोल गई।

आरसीसी सड़क में घोटाला, मौरंग सीमेंट उखाड़ना शुरू
आरसीसी सड़क में घोटाला, मौरंग सीमेंट उखाड़ना शुरू

सड़क के किनारे दोनो तरफ पटरी का निर्माण न होने से राहगीरों को भी बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि अगर बाइक सवार के सामने से कोई चारपहिया वाहन आ जाए तो एक दूसरे को पार करने समय हादसा होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में जमकर घोटाला होने की बात बताई।

राशिफल; 10 अप्रैल, 2023

 

Video: हाथ में सिगरेट पकड़कर राष्ट्रगान का मजाक उड़ाते दिखीं लड़कियां, शिकायत दर्ज, FB अकाउंट डिलीट