
आज दिनांक 24-02-2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम 2023 के समापन दिवस पर जे0एस0 (पी0जी0) कॉलेज, बदायूं में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा भाषा नुक्कड नाटकों का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि डॉक्टर आर .के. जायसवाल एन.एस.एस प्रभारी बदायूं, श्रीमती रेनू सिंह ,एस.एच.ओ महिला थाना बदायूं, डॉ0 इत्तेहादआलम , उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक महोदय श्री नरेंद्र कुमार यादव ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी छविराम सिंह व एन.एस.एस महिला यूनिट अधिकारी रुचि द्विवेदी ने एन.एस.एस स्वयं सेविकाओं को राष्ट्र के प्रति सेवा भाव उत्पन्न करने के लिए प्रेरित किया और बताया कि समाज में स्वच्छता अपना कर, रक्तदान करके, वृक्षारोपण करके, लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करके, तथा गंदी पड़ी नदियों की सफाई करके, समाज सेवा कर सकते हैं। मुख्य अतिथि डॉ0 आर.के जयसवाल ने स्वयंसेवी और सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा रक्तदान एन.एस.एस व सेविकाओं के कर्तव्यों सामाजिक हितों के लिए किए जाने वाले कार्यों पर अपने ओजस्वी भाषण से लोगों का मन मोहित कर लिया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राहुल कुमार, एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी श्री छविराम सिंह, डॉ0 अंशुमान गुप्ता, डॉ0 निधि रस्तोगी, राहुल , पूर्णिमा , ललित यादव, इरम, मखलूस अली खान, योगेंद्र , नाजिम , सुधीर, सुनील, सर्वेश, प्रेम पाल, शिक्षक गण तथा महाविद्यालय के समस्त एन.एस.एस स्वयंसेवक स्वयंसेवकाय भी उपस्थित रहे।




