संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
एटा । भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एटा शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से घंटा घर स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति तक पैदल विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद”, “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”, “वोट चोर गद्दी छोड़” और “भाजपा हाय-हाय” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से घंटा घर तक पैदल विरोध प्रदर्शन करते हुए लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाटकीय मुखौटा पहने पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गंगा साहय लोधी ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के कहने से SIR के माध्यम से मैंने केंद्र सरकार महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार और हरियाणा में “चोरी की सरकार” बनवाई है। उनके इस बयान से प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ताओं में रोष देखा गया।
एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने कहा, “लोकतंत्र की हत्या करने वाले CEC ज्ञानेश कुमार को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उनके कार्यों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और उन्हें चुनाव आयुक्त के पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया का निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय होना आवश्यक है। यदि चुनावी व्यवस्था को लेकर जनता के मन में सवाल खड़े होते हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। विनीत पाराशर वाल्मीकि ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन और जनआंदोलन आगे भी जारी रहेगा। पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे और जनता से जुड़े इस मुद्दे को अधिक मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेंद्र सिंह राजपूत (पीसीसी), अरुणेश गुप्ता, एकेश लोधी (पूर्व जिला अध्यक्ष), नीलमा राज, नैना शर्मा, दिनेश यादव, राज्यपाल वर्मा, सोनेलाल वर्मा, सुरेंद्र सविता, अजमल खान, राहुल कृष्ण यादव, कुलदीप पांडेय, राजबहादुर शाक्य, जितेंद्र राणा, राजेश गुप्ता, पंकज कुमार गौतम, राम रतन वाल्मीकि, रामपाल वाल्मीकि, राजेन्द्र राना, संजीव गुप्ता, आदित्य गुप्ता, मोहम्मद तसबीर, रियाज अब्बास, फैजल हसन खान, अरविंद कश्यप, भोला गुप्ता, अनवर भाई, मोहम्मद हनीफ, सानू हसन खान, जितेंद्र सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, पीयूष पाराशर, पुष्कर पुष्प यादव, धर्मेंद्र कुमार, नेम, दिवाकर, प्रमोद कुमार, बंटी, हीरा पाराशर, अरविंद कश्यप, शिवम वसिष्ठ आदि उपस्थित रहे। अंत में विनीत पाराशर वाल्मीकि ने कहा कि निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।




