जीयनपुर के कई गांवों में चार दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

स्थानीय समाचार

नेशनल खबर 9 के लिए यूपी हेड रिंकू सिंह

जीयनपुर के कई गांवों में चार दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

23 से 26 अगस्त तक सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा 11 केवी पूर्वी फीडर के विभक्तिकरण का कार्य

आजमगढ़, विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर से पोषित 11 केवी पूर्वी फीडर के विभक्तिकरण का कार्य प्रस्तावित होने के कारण 23 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार उक्त अवधि में चनुगपार, चाँदपार, चंगईपुर, मेधईघास, नरहनखास, कंजरादिलशादपुर, लीलापट्टी, सोकह्ना, बनौरा सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने को देखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और सहयोग प्रदान करें। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।