ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत चेकिंग के दौरान थाना सिगरा पुलिस द्वारा “56 पैकेट” अवैध गाँजा कुल वजन 59.4 कि0ग्रा0 (अनुमानित कीमत 30 लाख रूपया) के साथ अन्तर्राज्यीय गिरोह के 2 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन के साथ किया गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 31/07/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0339/2026, धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. मुमताज फारूकी पुत्र स्व० सुल्तान फारूकी उम्र करीब 40 वर्ष, 2. मुन्ना फारूकी पुत्र स्व० सलीम फारूकी निवासीगण ग्राम, पोस्ट व थाना शिव सागर जनपद रोहतास (बिहार) उम्र करीब 39 वर्ष को दिनांक- 31/07/2026 को अमूल डेयरी के आगे एन.ई.आर. पार्क के पास से 56 पैकेट नाजायज गाँजा कुल वजन 59.4 कि0ग्रा0 (अनुमानित कीमत 30 लाख रूपया) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता व उम्र-

1. मुमताज फारूकी पुत्र स्व० सुल्तान फारूकी निवासी ग्राम, पोस्ट व थाना शिव सागर जनपद रोहतास (बिहार) उम्र 40 वर्ष ।

2. मुन्ना फारूकी पुत्र स्व० सलीम फारूकी निवासी ग्राम, पोस्ट व थाना शिव सागर जनपद रोहतास (बिहार) उम्र 39 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोगः- मु0अ0सं0-0339/2026, धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

बरामदगी का विवरण-

1. नाजायज गाँजा कुल 56 पैकेट कुल वजन 59.4 कि० ग्रा० (अनुमानित मूल्य करीब 30 लाख रूपया)। 2. एक इन्ट्रा पिकअप (घटना में प्रयुक्त वाहन सं0 OD31 P 6387)। 3. 1,400/- रू0 (जामा तलाशी से)

गिरफ्तार कार्य करने वाली पुलिस टीम –

1. श्री शिवाकान्त मिश्र प्रभारी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 श्री भृगुपति त्रिपाठी चौ०प्र० नगर निगम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 3. उ0नि0 श्री सुधीर कुमार अग्रहरी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 4. उ0नि0 श्री अभय कुमार गुप्ता थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 5. उ0नि0 श्री अंकित कुमार राय थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 6. हे0का0 ब्रह्मदेव सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 7. हे0का0 जितेन्द्र सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 8. आरक्षी मृत्युंजय सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 9. आरक्षी अनन्त सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 10. आरक्षी अश्वनी सिंह सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी।