रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव

स्थानीय समाचार

रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)

 

सुढ़ियामऊ रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार तड़के करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी बुढ़वल ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी।

 

जीआरपी के अनुसार शव सुढ़ियामऊ रेलवे स्टेशन के पास किलोमीटर संख्या 10/8-10/9 के मध्य रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है तथा विभिन्न माध्यमों से मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।