एसडीएम के आदेश पर पत्थर उखाड़ने वाले भूमाफियों पर सरायमीर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

CRIME

संवाददाता : अभय चंद गुप्ता
सरायमीर( आजमगढ़) नफीस अहमद पुत्र अख्तर निवासी चककाजी थाना सरायमीर ने खरेवां मोड़ पर विवादित ज़मीन की पक्की पैमाइश कर पत्थर नसब के बाद पत्थर को उखाड़ने को लेकर सात लोगों के विरुद्ध सरायमीर थाने में मुक़दमा हुआ दर्ज। नफीस अहमद ने अपनी दर खास्त में बताया नसब पत्थर उखाड़ने वाले मनबढ़ भूमाफिया है। इन लोगों को कानून कायदे का कोई डर नहीं है। पत्थर उखाड़ने की पुष्टि लेखपाल व राज्स्व की जांच रिपोर्ट पर नफीस,शौकत पुत्र फारूक, निवासी कस्बा सरायमीर जमशेद, कमरुद्दीन,जहांगीर, आलमगीर, गुड्डू पुत्र बाबुल्ला कस्बा पुराना थाना सरायमीर आजमगढ़ बताए जा रहे हैं कि इन लोगों के विरुद्ध सरायमीर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया ।