संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी में गंगा की बीच नाव पर इफ्तार करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए 14 लोगों में से 8 युवकों की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।
क्या था पूरा मामला?
बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक गंगा के बीचों-बीच चलती नाव पर बैठकर रोजा इफ्तार कर रहे जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
हाईकोर्ट का रुख
निचली अदालत से राहत न मिलने के बाद याचिकाकर्ताओं ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले की सुनवाई करते हुए:
माननीय न्यायालय ने 8 युवकों की जमानत स्वीकार कर ली।जल्द ही ये युवक जेल से बाहर आ सकेंगे।




