उन्होंने परमेश्वर के वचनों को साझा करते हुए बताया कि ईस्टर का पर्व हमें क्षमा, शांति और प्रेम का मार्ग दिखाता है। उन्होंने प्रभु यीशु के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सेवा भाव बनाए रखने पर जोर दिया। इस आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित प्रभु में आस्था रखने वाले सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग रहा। मसीह शांति सेना की ओर से शुभकामनाएं, इस अवसर पर ‘मसीह शांति सेना’ के रमेश कुमार मैक्स ने सभी को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईस्टर का यह दिन अंधकार पर प्रकाश और मृत्यु पर जीवन की विजय का प्रतीक है, जो हमें भाईचारे के साथ रहने की सीख देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए सामूहिक भोज और शांति प्रार्थना का आयोजन किया गया।