🚩 गड़वार-फेफना तिराहे पर धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
गड़वार (बलिया): भगवान शिव के रुद्र अवतार हनुमान जी के प्राकट्य दिवस हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विभिन्न स्थानों पर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कस्बा स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी बुढ़ऊ गांव निवासी कामेश्वर सिंह (डब्लू सिंह) द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।
इसके अलावा जनऊपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर भी विधिवत पूजन-अर्चन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान आचार्य राकेश पांडेय, सौरभ कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, संदीप चतुर्वेदी, अरविंद सिंह, अभिषेक सिंह, मनोज सिंह, संदीप प्रजापति, अतुल सिंह, महेश उपाध्याय, सुनील सिंह, उमेश पांडेय, करन साहनी, कौशलेंद्र, सोनू गुप्ता, सक्षम, रमेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
👉 पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और सेवा का संगम देखने को मिला, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।




