पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव जखनिया में सकुशल हुआ संपन्न

स्थानीय समाचार

ग़ाज़ीपुर
संवाददाता : पुनीत कुमार त्रिपाठी
ग़ाज़ीपुर जखनियाँ अंतर्गत पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव जखनिया में सकुशल संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चंद्रिका158 मत पाकर विजई हुए और महामंत्री पद के लिए अरुण कुमार 151 मत पाकर विजई हुए कोषाध्यक्ष के लिए छविनाथ राम 131 मत पाकर विजई हुई इस दौरान चुनाव के बाद लोगों में काफी हर्ष दिखा इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज यादव,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्रवण सिंह,अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र गौड़,शिव कुमार कनौजिया,बहादुर राम,राजेश शर्मा,ग्राम प्रधान लाल मुनि राम,चंद्रजीत राम आदि लोग उपस्थित रहे।