संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन
मीरजापुर। संपूर्ण सृष्टि के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले, चराचर जगत के स्वामी आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस ‘चैत्र पूर्णिमा’ पर निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा के निमित्त आयोजक संस्था ‘के. एस. पी. ट्रस्ट’ के तत्वावधान में आयोजन समिति की एक बैठक वासलीगंज में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी 2 अप्रैल, बृहस्पतिवार ‘चैत्र पूर्णिमा’ को स्थानीय बरियाघाट स्थित सन् 1902 में स्थापित 124 वर्ष प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर से निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिससे शोभा यात्रा को और भी अधिक दिव्य, नव्य व भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सके। शोभा यात्रा के दौरान सम्भावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं के कुशल संचालन हेतु शिवम श्रीवास्तव को कार्यक्रम संयोजक, नरेंद्र श्रीवास्तव व दीपक श्रीवास्तव को कार्यक्रम सह-संयोजक, पंकज श्रीवास्तव को आयोजन समिति का कोषाध्यक्ष तथा रजत श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की स्तुति वाले बड़े साइज के आकर्षक कैलेंडर का विमोचन भी किया गया, जिसे पांच हजार कायस्थ परिवारों में पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में उपस्थित कायस्थों द्वारा इस शोभायात्रा में उमड़ने वाली अपार भीड़ को ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु हरसंभव सहयोग तथा प्राण-पण से प्रयत्न करने की बात कही गई। बैठक का संचालन श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष एड. पंकज श्रीवास्तव तथा धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के विशिष्ट न्यासी सुशील श्रीवास्तव द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, एड० सुशील श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, एड. सुधांशु श्रीवास्तव, श्रीश श्रीवास्तव, एड. पंकज श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, जगदीश श्रीवास्तव, मधुर श्रीवास्तव, जय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अभिनव रंजन श्रीवास्तव, दिव्यांश श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे। उक्त जानकारी आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी रजत श्रीवास्तव द्वारा दी गई।




