संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन
मिर्जापुर। 15 फ़रवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर बूढेनाथ मंदिर से निकलने वाली पालकी यात्रा की प्रशासनिक व्यवस्था की तैयारी एवं यात्रा से पूर्व शिवनवरात्री के अवसर पर अपर जिलाधिकारी अजय सिंह जी एवं पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, शहर कोतवाली एवं कटरा कोतवाली टीम के साथ पालकी यात्रा की भव्यता एवं लोक कल्याण की कामना के लिए बूढेनाथ महादेव जी का जलाभिषेक किया। 
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने वहाँ उपस्थित जल निगम लोक, निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद एवं बिजली विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 13 फरवरी तक हर हाल में पालकी यात्रा मार्गों की मरम्मत प्रकाश की व्यवस्था साफ सफाई, यातायात एवं सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करें। नगर मजिस्ट्रेट ने बूढेनाथ मंदिर के महंत डा. योगा नंद गिरि जी महाराज एवं पालकी यात्रा प्रभारी गौरव ऊमर को आश्वासन दिया कि पालकी यात्रा पूर्व की भांति सकुशल संपन्न होगी। जिसके लिए सभी प्रशासनिक अधिकारी मंदिर की सेवा में लगे है।




