संवाद दाता:- अजीत मोदनवाल
गाजीपुर। दिनांक 03/02/2026 थाना सादात मे तैनात एस आई नेसार अहमद जो की 34 वर्षों से वर्दी के प्रति वफादार ईमानदारी एवं समर्पण के लिए समर्पित है। उन के कार्यकाल की बहुत प्रशंसनीय है। जिसे भारत सरकार द्वारा गोल्ड मेडल उत्कृष्ट सेवा पदक से पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा के द्वारा एस आई नेसार अहमद को सम्मानित किया। एस आई नेसार अहमद ने बताया कि यह सम्मान मुझे 26 जनवरी को मिलना था। लेकिन सरकारी कार्य से बाहर गए हुए थे मैं उपस्थित नहीं हो पाया था। इस परिपेक्ष में आज मुझे सम्मानित किया गया है। इसी तरह से मैं आजीवन सेवाकाल तक समर्पण की भावना से कार्य करता रहूंगा।




