कन्या जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय आजमगढ़ में आयोजित हुआ भब्य कार्यक्रम

Social

संवाददाता : राम नारायन राय उर्फ़ बबलू राय
आजमगढ़ । कन्या जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय आजमगढ़ में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आजमगढ़ प्रियंका मौर्या, माननीय सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कन्या शिशुओं के संरक्षण, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा। डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियाँ समाज की धरोहर हैं और उनके जन्म पर उत्सव मनाना एक सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार एवं महिला आयोग बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय परिवार द्वारा संचालित न्यूनेटल ट्रांसपोर्ट इन्क्यूबेटर सेवा की भी जानकारी दी गई, जो नवजात शिशुओं के सुरक्षित उपचार एवं परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर शैलेश सुमन, डॉक्टर श्वेता राय, डॉक्टर आर डी यादव, डॉक्टर ज्योत्सना द्विवेदी, स्टाफ अनूप जायसवाल, दुर्गा देवी (मेडरॉन), स्टाफ नर्स छाया राय, आशा भारती, सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन कन्या सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया।