संवाददाता : गायत्री शुक्ल
अमरोहा : जनपद में में बिजली विभाग की बिजली बिल राहत योजना:2025-26 के 3 जनवरी को संपन्न हुए प्रथम चरण में कुल राजस्व प्राप्ति 28 करोड़ 29 लाख रुपए हुई है। योजना के लिए कुल पात्र उपभोक्ता 73 हज़ार 6 सौ 28 थे जबकि कुल 24 हज़ार 6 सौ 76 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया। इस चरण में उपभोक्ताओं को ब्याज और मूलधन में कुल 11 करोड़ 32 लाख की छूट दी गई। प्रथम चरण में नैवर पेड 7 हज़ार 90 उपभोक्ताओं में से एक हज़ार 2 सौ 53 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया, इनसे 2 करोड़ 12 लाख रुपए राजस्व की वसूली हुई जबकि मूलधन में 67 लाख रुपए और ब्याज में 2 करोड़ 15 लाख रुपए की छूट दी गई। ज़िले में लांग अनपेड 59 हज़ार 7 सौ 11 उपभोक्ताओं में से 22 हज़ार 4 सौ 26 ने योजना का लाभ लिया। इनसे 24 करोड़ 73 लाख रुपए राजस्व हासिल हुआ जबकि 5 करोड़ 58 लाख रुपए मूलधन और 8 करोड़ 80 लाख रुपए ब्याज माफ किया गया। बिजली चोरी वाले मामलों में 6 हज़ार 8 सौ 26 उपभोक्ताओं में से मात्र 8 सौ 32 ने योजना का लाभ लिया। इनसे 42 लाख रूपए राजस्व की वसूली हुई जबकि मूलधन व ब्याज की कुल छूट एक करोड़ एक लाख दी गई। अधीक्षण अभियंता विष्णु दयाल यादव ने बताया कि अब 4 जनवरी से दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इसमें ब्याज में सौ प्रतिशत और मूलधन में बीस प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से योजना का लाभ लेने की अपील की है।




