उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 64 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तहसील अमरिया जिला पीलीभीत में लेखपाल संघ द्वारा संस्था के संस्थापक स्वर्गीय मुरारी लाल शर्मा को नमन किया गया। जिन्होंने 14 नवंबर 1962 को इस महान संस्था के सृजन में अहम भूमिका निभाई। व तहसील अमरिया लेखपाल संघ कार्यकारिणी व लेखपाल साथियों द्वारा जरूरतमंद बच्चों को जैकेट वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अमरिया मयंक गोस्वामी व नायब तहसीलदार अमरिया रमेश चन्द्र ,पूर्व जिलाध्यक्ष लेखपाल संघ अशोक कुमार गंगवार व तहसील अध्यक्ष बृजेश कुमार तहसील मंत्री शुभम गुप्ता, उपाध्यक्ष जगदीश राजपूत, ज्ञानदीप गंगवार, राजपाल, रामगोपाल गंगवार, अनुराग मिश्रा, विपिन कुमार, विनोद, अभिषेक, कपिल आदि उपस्थित रहे।