संवाददाता : मोनू भारती
मऊ: पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना और थाना प्रभारी मुहम्मदाबाद गोहना के निर्देशन में आज दिनांक 29.08.2025 को उ0नि0 मंजेश गौड़ ने भातकोल बाजार में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास की सूचना मिली कि मु0अ0सं0 321/2025 धारा 74/115(2)/69 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नुमान अख्तर पुत्र मुमताज अहमद निवासी ग्राम भातकोल थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ इस समय वलीदपुर मोड़ के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने वलीदपुर मोड़ पर पहुंचकर मुखबिर खास द्वारा बताये गये व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम नुमान अख्तर पुत्र मुमताज अहमद निवासी ग्राम भातकोल थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ उम्र करीब 24 वर्ष बताया। उसने बताया कि वह गांव की एक लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया था। अभियुक्त को समय करीब 10.25 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया और चालान मजिस्ट्रेट कोर्ट किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नुमान अख्तर पुत्र मुमताज अहमद निवासी ग्राम भातकोल थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मंजेश कुमार, हे0का0 अजीत यादव, का0 हरिकेश कुमार समस्त पुलिस बल थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ शामिल थे।




