*उत्तराखंड उधम सिंह नगर से
ब्यूरो चीफ ईश्वर सिंह*
- खटीमा के झनकैया थाना छेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर श्री मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अवैध कार्यों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री मनोज कल्याण पुलिस क्षेत्रवासी श्री वीर सिंह के निर्देश में दिनांक 21/9/ 2022 को लोहिया हेट थाना झनकैया जनपद उधम सिंह नगर को हैडील लोहिया हेट से लोहे की रॉड चोरी कर ले जाते हुए एक युवक को गिरफ्तार गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध थाना झनकैया में मुकदमा एफआईआर 74/ 2022 धारा 380/41/557 भादवि पंजीकृत किया गया है।
- और आगे अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। युवक शरीफ अहमद पुत्र कर्जन अहमद निवासी लोहिया उधम सिंह नगर का जो हैडिल से लगभग 86 लोहे की रॉड जिसकी कीमत ₹20000 बताई जा रही है चोरी करके ई-रिक्शा से ले जाते हुए पकड़ा गया ।
जिसमें झनकैया थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट के साथ उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा और उप निरीक्षक मनोज, उप निरीक्षक मनोज देव, हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह, तारा दत्त कापड़ी मौजूद रहे।