अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने की पुलिस लाइन सभागार में समस्त थानों के आईजीआरएस से सम्बन्धित पुलिसकर्मियों की गोष्ठी

स्थानीय समाचार

राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने हेतु पुलिस लाइन सभागार समस्त थानों के आईजीआरएस से सम्बन्धित पुलिसकर्मियों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान थाना स्तर पर गठित आईजीआरएस टीम को शिकायतों के त्वरित/समयबद्ध निस्तारण एवं जमीन सम्बन्धी विवादों में राजस्व विभाग से सामंजस्य स्थापित कर निर्धारित समय में निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।