मेष
आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आय के नए स्रोत विकसित कर सकते हैं। आत्मविश्वास के कारण आप हर जगह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी।
वृष
आज कारोबार से जुड़े लोगों को अपनी कमियों और गलतियों का मूल्यांकन करना चाहिए। ऑफिस में आपको किसी कारणवश सहकर्मियों के ताने सुनने पड़ सकते हैं। आंखों में कुछ समस्या हो सकती है। परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें।
मिथुन
आज कला और रचनात्मक कार्यों में बड़ा लाभ होगा। पिछले कई दिनों से चली आ रही तनावयुक्त परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। संपत्ति के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा। ऑनलाइन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है।
कर्क
आज शरीर में स्फूर्ति की कमी हो सकती है। नींद भरपूर मात्रा में लें। पारिवारिक जीवन काफी आनंदमय रहेगा। हाथ में आए अवसरों को लेकर लापरवाही न करें। कारोबार में लाभ के बावजूद मन संतुष्ट नहीं रहेगा।
सिंह
आज अचानक प्राप्त हुए अवसरों से गदगद रहेंगे। व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। जॉब में परिस्थितियां काफी अनुकूल रहेंगी। समाज के बुद्धिजीवियों के बीच आपकी प्रशंसा होगी।
कन्या
आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। मैनेजमेंट जॉब से जुड़े हुए लोगों को परेशानी होगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे किसी कारण नाराज होंगे। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या होगी। इस समय को शांति और प्रेम पूर्वक बिताएं।
तुला
आज नई जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। अनावश्यक विवादों से बचें। भविष्य की योजनाओं पर धन खर्च करेंगे। आप काफी तीव्र गति से अपने काम पूरा करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा।
वृश्चिक
आज उच्च अधिकारियों के प्रति मन में नाराजगी रहेगी। ऋण या उधार लेने से आपको बचना चाहिए। पुरानी बातों का ज्यादा विचार न करें। आपको सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। आपको सैद्धांतिक विचारों के साथ व्यवहारिक भी होना पड़ेगा।
धनु
आज आपको मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। संतान को लेकर गौरव की अनुभूति होगी। इच्छित प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। आप सभी कार्यों को एकाग्र होकर करेंगे। मित्रों की मदद से आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जाएंगे।
मकर
आज व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। आपको जोखिम लेने से बचना चाहिए। अपने लक्ष्यों को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ रहें। पारिवारिक अशांति दूर होगी। अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग करेंगे।
कुंभ
आज जटिल मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। प्रतिस्पर्धियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ होगा।
मीन
आज अपने विचारों को संकीर्णता के दायरे में सीमित न करें। दूसरों के बजाय स्वयं के निर्णय को अधिक प्रधानता दें। किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें। दिनचर्या अनियमित हो सकती है। जीवन में थोड़ी कठिनाई का अनुभव करेंगे।