
सवांदाता सत्यवान सिंह चौहान
कोरोना वायरस एक बार फिर देशभर में अपने पैर पसार रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन फिर से इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। जी हां, अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने ट्वीट कर दी है। इस दौरान उन्होंने उन लोगों से अपना कोविड टेस्ट कराने की बात कही है, जो बीते कुछ दिनों में अभिनेता से मिले हैं। हालांकि, अभिनेता के अलावा उनके परिवार का कोई दूसरा सदस्य कोरोना संक्रमित नहीं हुआ है। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरा अभी अभी कोविड पॉजिटिव परीक्षण हुआ है। वे सभी लोग जो मेरे आस-पास रहे हैं। वह सभी कृपया अपनी जांच करवाएं।




