राशिफल: 21 अप्रैल, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। उच्च पद के लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। व्यापार में डूबी हुई रकम आपको प्राप्त हो सकती है। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। तकनीक से जुड़े हुए कार्यों में परेशानी होगी।

वृष

आज आप अनावश्यक धन खर्च होने से थोड़ा परेशान रहेंगे। दांपत्य संबंधों में संदेह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। अपनी बात मनवाने के लिए जिद न करें।

मिथुन

आज राजनीति से जुड़े लोगों को जनता के बीच काफी अच्छा समर्थन मिलेगा। व्यापार में अपेक्षा से बेहतर धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ आप पार्टी कर सकते हैं। बच्चों के साथ समय अवश्य बिताएं। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है।

कर्क

आज गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। व्यसन और नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले उसकी पूरी जानकारी ले लें। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा।

सिंह

आज रुके हुए कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। छात्र अपने करियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। नए कोर्स में प्रवेश लेने का प्रयास करेंगे। प्रेमी जन से आपको उपहार मिल सकता है।

कन्या

आज पूर्व में लिए गए अदूरदर्शी निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में सतर्कता बरतें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।

तुला

आज कारोबार में बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त होगा। हास्य और व्यंग्य के द्वारा लोगों का मनोरंजन करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारियों से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला

आज कारोबार में बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त होगा। हास्य और व्यंग्य के द्वारा लोगों का मनोरंजन करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारियों से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक

आज व्यापार में आमदनी बढ़ेगी। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूरे करेंगे। शोध कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। ऐश्वर्य के संसाधनों में धन खर्च कर सकते हैं। बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु

आज दिन काफी अच्छा रहेगा। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों के यहां मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। धर्म-कर्म में आप काफी रुचि लेंगे। कला और संगीत के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

मकर

आज का दिन काफी उदासीन रहेगा। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। बिना मन के कोई काम न करें। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़े निराश हो सकते हैं। दूसरों की गारंटी न लें। हृदय रोगियों को समस्या हो सकती है।

कुंभ

आज नए मित्र बन सकते हैं। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर लेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दांपत्य संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा। कला और स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी।

मीन

आज प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच अपना मनोबल बनाकर रखें। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करेंगे। परिवार में कोई शादी-विवाह जैसा कार्यक्रम हो सकता है। पुराने अनुभव आपके काम आएंगे। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।