वसूली का ऑडियो वायरल होने पर चौकी इंचार्ज व सिपाही सस्पेंड

CRIME

राघवेंद्र मिश्रा, बाराबंकी: कबाड़ियों से हुई वसूली के बंटवारे को लेकर बड़ेल के चौकी इंचार्ज व सिपाही के बीच हुई कथित बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। इससे पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। एसपी ने चौकी इंचार्ज व सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। जांच सीओ सदर सुमित त्रिपाठी को दी गई है। शहर कोतवाली की बड़ेल पुलिस चौकी में लखपेड़ाबाग, हाईवे समेत कई मोहल्ले आते हैं। वायरल ऑडियो में चौकी इंचार्ज ब्रजेश कुमार सिंह सिपाही दिलीप से बात कर रहे हैं। पूछते हैं कि कबाड़ियों से वसूली हो गई या नहीं। सिपाही एक-एक हजार रुपये मिलने की बात कहता है। इस पर चौकी इंचार्ज कहते हैं, क्या हम झुनझुना हिलाएंगे। इस पर सिपाही आपत्ति करता है। वह कहता है कि कबाड़ियों से हुई वसूली का पैसा चौकी इंचार्ज को नहीं दिया जाता है। उदाहरण के रूप में वह किसी अन्य पुलिसकर्मी का नाम लेता है। इस पर चौकी इंचार्ज पंचायत बुलाने की बात कहते हैं। चौकी इंचार्ज कहते है कि अभी तक जो हुआ सो हुआ। अब मेरे हिसाब से सब होगा। आधा हिस्सा देना होगा। मामले की शिकायत मंगलवार को एसपी दिनेश कुुमार सिंह के पास पहुंची तो उन्होंने बड़ेल चौकी इंचार्ज ब्रजेश कुमार सिंह व सिपाही दिलीप को सस्पेंड कर दिया।

कब है वरुथिनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व