(रिटायर्ड सैन्य कर्मी श्री बृजेश सिंह का अहम योगदान)
जखनिया गाजीपुर
जनपद के जखनिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा परसपुर में धार्मिक आस्था के केंद्र श्री हनुमान जी महाराज के सुंदरीकरण रंगाई पुताई आधुनिकरण एवं नवनिर्माण का कार्य कराया जा रहा है इस पुनीत कार्य के लिए पुनीत सिंह के साथ रिटायर्ड सैन्य अधिकारी श्री बृजेश सिंह द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदरीकरण से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है मंदिर परिषद को बेहतर स्वरूप देने के साथ-साथ आवश्यक निर्माण जैसे यज्ञशाला पुजारी निवास केवी कार्य कराया जा रहे हैं जिससे आने वाले समय में श्रद्धालुओं को पूजा अर्चन के लिए और बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके ग्रामीणों ने इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मंदिर का विकास गांव की आस्था और संस्कृति को मजबूती प्रदान करने वाला कम है रिटायर्ड सैन्य कर्मी श्री बृजेश सिंह द्वारा इस पुनीत कार्य में सहयोग करना समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है ग्राम वासियों ने मंदिर के नवनिर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया




